गुवाहटी से तवांग
गुवाहटी से तवांग जाने का ये रास्ता 520 किलोमीटर का है। यहां बर्फ से ढके हुये पहाड़ हैं। यहां पहाड़ को काट कर चलने के लिये रास्ता तैयार किया गया है। यहां के लिये आप को साधन बहुत कम मिलेंगे। ये दुनिया के सबसे खूबसूरत और खतरनाक रास्तों में से एक है। बर्फ की इन वादियों में बाइक या कार से सफर करना अपने आप में ही बहुत रोमांचकारी अनुभव है।