बंगला साहिब, नई दिल्ली

नई दिल्ली में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है। यह गुरूद्वारा सिक्खों के 8वें गुरू गुरू हरकिशन से जुड़े होने के कारण प्रसिद्ध है। इस गुरूद्वारे में एक ‘सरोवर’ नामक प्रसिद्ध तालाब है जिसके पानी को सिक्ख समुदाय के सदस्यों द्वारा ‘अमृत’ (पवित्र जल) कहा जाता है। इसी तालाब के जल से गुरु महाराज ने उस समय लोगों में फैली हुई स्माल पॉक्स और हैजा जैसी बिमारियां ठीक कर दी थीं। हर दिन हजारों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सिख ही यहां आते हैं बल्कि अलग-अलग धर्म और संप्रदाय को मानने वाले लोग भी इस पवित्र स्थान पर माथा टेकने आते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब के बेसमेंट में बनी आर्ट गैलरी देखना तो बनता है। यहां सिख इतिहास से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं का बेहतरीन चित्रण किया गया है।

बंगला साहिब, नई दिल्ली के बारे मे अधिक पढ़ें

बंगला साहिब, नई दिल्ली को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :