पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश

भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित पोंटा साहिब गुरुद्वारा सिख संप्रदाय के लिए बहुत जाना माना तीर्थ माना जाता है। माना जाता है कि इसी जगह पर सिखों के 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने सिख धर्म के शास्त्र दसम् ग्रंथ या ‘दसवें सम्राट की पुस्तक ‘का एक बड़ा हिस्सा लिखा था। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह यहां लगभग 4 साल तक रुके थे। इसी स्थान पर उन्होंने बहुत से धर्मग्रंथों की रचना की थी। यहाँ एक म्यूजियम भी है जिसमें गुरु गोबिन्द सिंह जी का इस्तेमाल किया हुआ सामान भक्तों के दर्शन के लिए रखा गया है।

पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश के बारे मे अधिक पढ़ें

पोंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :