गुरु गोबिंद सिंह जयंती

गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें धर्मगुरु थे। उनका जन्म माता गुजरी जी तथा पिता श्री तेगबहादुर जी के घर हुआ था। जब गुरु गोबिंद का जन्म हुआ था, उस समय पिता गुरु तेगबहादुर जी बंगाल में थे।

सिख धर्म में प्रकाश पर्व का विशेष स्थान है। भारत में सिर्फ सिख धर्मावलंबी ही नहीं, अन्य धर्मों के लोग भी प्रकाश पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दरअसल सिखों के 10वें धर्मगुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह जी को एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। गुरु गोबिंद सिंह के त्याग और वीरता की आज तक मिसाल दी जाती है। साथ ही उनकी बहादुरी के किस्सों से इतिहास की किताबें भरी पड़ी हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती 20 जनवरी को है।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती के बारे मे अधिक पढ़ें

गुरु गोबिंद सिंह जयंती को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

44 प्रसिद्ध और सबसे लोकप्रिय भारतीय त्यौहार

44 प्रसिद्ध और सबसे लोकप्रिय भारतीय त्यौहार 1

त्योहारों (Festival) का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। ये हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही ये हमारे जीवन में प्रसन्नता और परिवर्तन का अवसर लाते हैं। इसीलिए इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है।हमारे भारत देश को अगर पर्व और त्यौहारों का देश कहा जाए […]