सम्पूर्ण सिंह कालरा जो गुलजार नाम से प्रसिद्ध हैं, भारतीय सिनेमा जगत के सबसे प्रसिद्द कवि और गीतकार हैं। इन्होंने हिंदी और उर्दू की कविताओं का मजेदार मिश्रण पाठकों के सामने परोसा है। इसके अतिरिक्त ये एक मशहूर पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक तथा नाटककार भी हैं। इनकी रचनाए मुख्यतः हिन्दी, उर्दू तथा पंजाबी में हैं। लेकिन इसके साथ ही इन्होंने ब्रज भाषा, खड़ी बोली, मारवाड़ी और हरियाणवी में भी रचनाएं की हैं। इनको वर्ष 2002 में सहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2004 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2009 में निर्मित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये इन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार तथा ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
गुलजार ‘सम्पूर्ण सिंह कालरा’ के बारे मे अधिक पढ़ें