जर्मनी

जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। बर्लिन जर्मनी की राजधानी है। जर्मनी की उत्तरी सीमा पर उत्तरी समुद्र, डेनमार्क और बाल्टिक समुद्र, पूरब में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण में आस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड और पश्चिम में फ्रांस, लक्सेम्बर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड है। प्राचीन रोमन डैन्यूब नदी के उत्तर में रहने वाले “बर्बर कबीलों” वाले देशों को जर्मानिया (Germania) कहा करते थे, जिसके नाम पर अंग्रेज़ी शब्द Germany पड़ा। ये कबीले Old German भाषा की बोलियाँ बोलते थे। धीरे-धीरे इनका ईसाईकरण हुआ और जर्मन देश ईसाई पवित्र रोमन साम्राज्य का केन्द्र बन गया। 1990 में कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मनी की मर्क्सवादी सरकार ढह गयी और जर्मनी का वापिस एकीकरण हुआ।

इस प्रदेश की अधिकतम चौड़ाई लगभग 150 मील है। हिमयुग का प्रभाव यहाँ के भूपटल पर स्पष्ट दिखाई पड़ता है। जलप्रवाह का विकास अच्छा नहीं है एवं भूमि हिम कटाव के कारण अनुपजाऊ है। इस भाग की मुख्य नदियाँ एल्बे तथा वेजर हैं। अनुपजाऊ भागों को पोलैंड के आधार पर उपजाऊ बनाया जा रहा है। इस प्रदेश के मुख्य नगरों में बर्लिन तथा हैमवर्ग हैं। यहाँ से जर्मनी के प्रत्येक क्षेत्र के लिये आवागमन के साधन सुलभ हैं।

जर्मनी के बारे मे अधिक पढ़ें

जर्मनी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :