
फ़्रान्सीसी भाषा
फ़्रांसीसी भाषा एक रोमन भाषा है जो विश्वभर में लगभग 9 करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा 19 करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य 20 करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के 54 देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है।
फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ – पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा।
फ़्रान्सीसी भाषा के बारे मे अधिक पढ़ें