मैदानी हॉकी

मैदानी हॉकी अथवा फ़ील्ड हॉकी अथावा सामान्यत हॉकी, हॉकी का टीम का खेल है। खेल का उद्भव मध्यकाल में स्कॉटलैण्ड, नीदरलैण्ड और इंग्लैण्ड में माना जाता है। यह खेल घास के मैदान अथवा कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जा सकता है। प्रत्येक टीम में गोलकीपर सहित ग्याहरह खिलाड़ी होते हैं। खिलाड़ी गोल और दृढ़ जैसी रबर की गेंद पर प्रहार करने के लिए लकड़ी अथवा फायबर काँच की बनी यष्टिक (स्टिक) का प्रयोग करते हैं। यष्टिक की लम्बाई खिलाड़ी की व्यक्तिगत लम्बाई पर निर्भर करती है। मैदानी हॉकी में बायें हाथ की कोई यष्टिक नहीं होती और यष्टिक के एक ओर से ही मारा जा सकता है। इसकी पोशाक में शिन-गार्ड्स (घुटने के नीचे सामने की ओर बाँधी जाने वाली गद्दी), क्लीट, स्कर्ट या नीकर और जर्सी शामिल हैं। 21वीं सदी तक आते-आते यह वैश्विक रूप से खेला जाने लगा। इसका प्रचलन मुख्य रूप से पश्चिमी यूरोप, भारतीय उपमहाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया में हुआ। हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है और सामान्यतः भारत के भी राष्ट्रीय खेल के रूप में गिना जाता है यद्यपि आधिकारिक रूप से भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है। शब्द “फील्ड हॉकी” प्राथमिक रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्वी यूरोप और विश्व के अन्य हिस्सो में लोकप्रिय हुआ जहाँ आइस हॉकी खेला जाता है।

हॉकी लाठी (स्टिक) व गेंद से खेले जाने वाले प्राचीनतम खेलों में से एक है। ऐतिहासिक तथ्य हमें बताते हैं कि यह काफी प्राचीन सभ्यताओं में भी खेला जाता था। आधुनिक हाकी मध्य 18वीं शताब्दी में उभर कर आई पर यह 19वीं शताब्दी में ही ढंग से स्थापित हो पाई जब ब्लैक हीथ नाम का क्लब दक्षिण-पूर्व लंदन में बना। पहले यह घास पर खेला जाता था और फिर 1970 से कृत्रिम घास(प्‍लास्टिक टर्फ) पर खेला जाने लगा, जिसने खेल के काफी पहलुओं में बदलाव ला दिया। अब एशियाई देशों का बोलबाला कम हो गया। खेल की गति, खेलने के सामान में बदलाव आने से नये नये नियम, योजनायें बनने लगीं और स्थापित हो गईं।

मैदानी हॉकी के बारे मे अधिक पढ़ें

मैदानी हॉकी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]