एनरिको फर्मि

एनरिको फर्मि ( 1901-1954) इटैलियन भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता थे। फर्मि का जन्म 29 सितंबर 1901 को रोम शहर में हुआ। शिक्षा-दीक्षा गटिंगेन एवं लाइडेन में हुई तथा तदुपरांत रोम में भौतिकी के प्राध्यापक नियुक्त हुए। इन्होंने भारी तत्वों के नाभिकों को तोड़ने के संबंध में महत्वपूर्ण शोध कार्य किया तथा सन् 1934 में, न्यूट्रॉन की बमबारी द्वारा भारी तत्वों के नाभिकों को तोड़ने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार फेर्मि ने तत्वांतरण करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। कृत्रिम रेडियो ऐक्टिव पदार्थों का सृजन करने के उपलक्ष्य में, सन् 1938 में, इन्हें नोवेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

एनरिको फर्मि के बारे मे अधिक पढ़ें

एनरिको फर्मि को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]