दीपिका पल्लीकल

दीपिका पल्लीकल एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। अभी वे विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैं‍किंग है। वे 2012 (स्क्वैश) चैंपियंस के टूर्नामेंट में उप विजेता रही थी। साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 के सेमी फाइनल तक पहुँचने में सफल रही। उन्होने फरवरी 2013 में मिडोवूड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ खिताब जीता। अक्टूबर 2013 में उन्होने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को हराकर मकाउ में मकाउ ओपन का खिताब जीता है। दीपिका के करियर का यह सातवां महिला स्क्वाश संघ (डब्ल्यूएसए) खिताब है।

दीपिका पल्लीकल के बारे मे अधिक पढ़ें

दीपिका पल्लीकल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :