दौलत सिंह कोठारी

दौलत सिंह कोठारी (1906–1993) भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की विज्ञान नीति में जो लोग शामिल थे उनमें डॉ॰ कोठारी, होमी भाभा, डॉ॰ मेघनाथ साहा और सी.वी. रमन थे। डॉ॰ कोठारी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे। 1961 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए जहां वे दस वर्ष तक रहे। 1964 में उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।
प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिये उन्हें सन 1962 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 1973 में उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

दौलत सिंह कोठारी के बारे मे अधिक पढ़ें

दौलत सिंह कोठारी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :