चेक गणराज्य

चेक गणराज्य यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी उत्तर पूर्वी सीमा पर पोलैन्ड, पश्चिमी सीमा पर जर्मनी, दक्शिन मे ऑस्ट्रिया और पूर्व मे स्लोवाकिया है। इसकी राजधानी है प्राग। इसकी मुख्य- और राजभाषा है चेक भाषा।चेक गणराज्य मध्य यूरोप में स्थित है। यह सभी ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसकी सीमाएँ पोलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया से मिलती हैं। इसके मुख्य तीन भाग हैं बोहीमिया, मोराविया और साइलीसिया। राष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 30,450 वर्ग मील है, जिसमें से 20,367 वर्ग मील बोहीमिया में हैं। देश की राजधानी प्राग मध्य बोहीमिया में स्थित है।

चेक गणराज्य एक संसदीय गणतंत्र है। यह राष्ट्र चेकोस्लोवाकिया के विभाजन पर 1 जनवरी 1993 को बना था। राष्ट्र का संसद एक द्विसदनात्मक प्रणाली पर काम करता है। निछले सदन में 200 सदस्य होते हैं और ऊपरी सदन में 81 सदस्य। निछले सदन के सदस्यों का चुनाव 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए 14 ज़िलों से होता है। ऊपर सदन अमेरिकी सेनेट पर आधारित है और इसके तिहाई सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्षों में 6 वर्ष के कार्यकाल के लिए होता है। ऊपरी सदन की सदस्यता कोई भी 40 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक ले सकता है। सदस्यता पाने के लिए उम्मीदवार को चुनाव में आधे से अधिक मत हासिल करने होते हैं।

चेक गणराज्य के बारे मे अधिक पढ़ें

चेक गणराज्य को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :