सिबुआनो भाषा

सिबुआनो, जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फिलिपींस देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे 2007 में लगभग 2.1 करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही “बिसाया” पड़ गया है।

सिबुआनो भाषा के बारे मे अधिक पढ़ें

सिबुआनो भाषा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :