
सी. के. प्रह्लाद
कोयम्बटूर कृष्णराव प्रहलाद (जन्म: सन् 1941 – 16 अप्रैल 2010) भारत के उद्यमी, सलाहकार एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ थे। वे पॉल ऐण्ड रूथ मैकक्रैकेन डिस्टिंग्विश्ड विश्वविद्यालय में ‘कारपोरेट रणनीति’ के प्रोफेसर थे। उन्हें सन 2009 में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके पहले उन्हें सन् 2009 का प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान किया गया था।
मिशीगन विश्वविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रोफेसर सी. के। प्रहलाद दुनिया के 10 शीर्ष प्रबंधन चिंतकों और गुरुओं की सूची में शामिल किया गया है। वे कॉरपोरेट रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते थे। वर्ष 2009 में दुनिया के 50 बेहतरीन बिजनेस गुरुओं की सूची में सीके प्रहलाद को लगातार दूसरी बार सर्वाधिक प्रभावशाली बिजनेस गुरु चुना गया थ। उन्हें साल में दो बार जारी होने वाली प्रबंधन से जुड़े दिग्गजों की सूची में यह स्थान मिला था।
सी. के. प्रह्लाद के बारे मे अधिक पढ़ें
सी. के. प्रह्लाद को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
26 भारतीय प्रेरक वक्ताओं (मोटिवेशनल स्पीकर्स) की सूची

प्रेरणा में एक महान शक्ति होती है। ये किसी के जीवन में नई ऊर्जा भर सकती है। कुछ लोगों में लोगों को प्रेरित करने की अद्भुत क्षमता होती है। वे प्रेरक वक्ता होते हैं जो किसी के जीवन को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। उनके शब्द अति शक्तिशाली होते हैं और उनके हावभाव […]