भगवंत मान

भगवंत सिंह मान (जन्म 17 अक्टूबर 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । वे पंजाब के ही संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सत्रहवीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रह चुके हैं। इसके पूर्व वे सोलहवीं लोकसभा में भी इसी क्षेत्र से 2014 के चुनाव में चुने गए थे। वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की, लेकिन बाद में मनप्रीत काँग्रेस में शामिल हो गए तथा भगवंत आम आदमी पार्टी में आ गए।

भगवंत मान के बारे मे अधिक पढ़ें

भगवंत मान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :