बहाई धर्म

बहाई धर्म एक स्वतंत्र धर्म है जो इराक़ के बग़दाद शहर में युगावतार बहाउल्लाह ने स्थापित किया। यह एकेश्वरवाद और विश्व भर के विभिन्न धर्मों और पंथों की एकमात्र आधारशिला पर ज़ोर देता है। इस धर्म के अनुयायी बहाउल्लाह को पूर्व के अवतारों बुद्ध, कृष्ण, ईसा, मूसा, जर्थुस्त्र, मुहम्मद, आदि की वापसी मानते हैं। किताब-ए-अक़दस बहाईयों का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ है।
बहाई मतों के मुताबिक दुनिया के सभी मानव धर्मों का एक ही मूल है। इसके अनुसार कई लोगों ने ईश्वर का संदेश इंसानों तक पहुँचाने के लिए नए धर्मों का प्रतिपादन किया जो उस समय और परिवेश के लिए उपयुक्त था। बहाउल्लाह को कल्कि अवतार के रूप में माना जाता है जो सम्पूर्ण विश्व को एक करने हेतु आएं है और जिनका उद्देश्य और सन्देश है “समस्त पृथ्वी एक देश है और मानवजाति इसकी नागरिक”।
ईश्वर एक है और समय-समय पर मानवजाति को शिक्षित करने हेतु वह पृथ्वी पर अपने अवतारों को भेजते हैं।

बहाई धर्म के बारे मे अधिक पढ़ें

बहाई धर्म को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :