अनुराधापुर

अनुराधापुर श्री लंका का प्रमुख नगर है। यह श्रीलंका के उत्तर-केन्द्रीय प्रान्त की राजधानी तथा अनुराधापुर जिले का मुख्यालय है। यह नगर श्री लंका के प्राचीन राजधानियों में से एक है। प्राचीन श्रीलंका की सभ्यता के भग्नावशेष यहाँ सुरक्षित रखे गये हैं। यह नगर कई शताब्दियों तक बौद्ध धर्म के थेरवाद सम्प्रदाय का केन्द्र था। नगर अब यूनेस्को की विश्व विरासत है। यह नगर कोलम्बो से 200 किमी उत्तर में मालवातु ओया के किनारे स्थित है। यह विश्व की सबसे प्राचीन नगरियों में से है। यह श्रीलंका की आठ विश्व विरासतों में से एक है।

अनुराधापुर के बारे मे अधिक पढ़ें

अनुराधापुर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :