ऑल सेंट कैथेड्रल, इलाहाबाद

चर्च ऑफ स्टोन्स के नाम से प्रसिद्ध ऑल सेंट कैथेड्रल चर्च इलाहाबाद में स्थित एंग्लिकन कैथेड्रल चर्च है। 19वीं शताब्दी में निर्मित ये चर्च भारत में अपने शासन के दौरान ब्रिटिश द्वारा निर्मित उत्कृष्ट गौथिक शैली इमारतों में से एक है। इसकी डिजाइन प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार विलियम इमरसन ने तैयार की थी, जिन्होंने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की डिजाइन भी बनाई थी। यह चर्च इतना बड़ा है कि यहां एक साथ 400 लोग समा सकते हैं। हर साल एक नवंबर को ऑल सेंट डे के मौके पर चर्च का वर्षगांठ मनाया जाता है। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना और उत्सव का अयोजन किया जाता है।

ऑल सेंट कैथेड्रल, इलाहाबाद के बारे मे अधिक पढ़ें

ऑल सेंट कैथेड्रल, इलाहाबाद को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :