अभिनव बिंद्रा

अभिनव बिंद्रा का जन्म 28 सितम्बर 1982 को देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। 19 वर्ष की आयु में अभिनव बिंद्रा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। वह ‘अर्जुन पुरस्कार’ और ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’पाने वाले सबसे कम आयु के खिलाड़ी हैं। अभिनव बिन्द्रा ने 11 अगस्त, 2008 को बीजिगं में आयोजित 29वें, ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच डाला| ओलंपिक में वैयक्तिक स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतने वाले वे भारत के पहले निशानेबाज बन गए। भारत को 28 साल बाद ओलंपिक में गोल्ड मैडल मिला| 2004 के एथेंस ओलंपिक में अभिनव बिन्द्रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया था|

अभिनव बिंद्रा के बारे मे अधिक पढ़ें

अभिनव बिंद्रा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 2

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]