कर्टिस जेम्स जैक्सन III (अंग्रेज़ी: Curtis James Jackson III, जन्म 6 जुलाई 1975) जिन्हें उनके मंच के नाम 50 सेंट (उच्चारण फिफ्टी सेंट) से जाना जाता है, एक अमेरिकी रैपर, रेकॉर्ड निर्माता, उद्योगपति व अभिनेता है। उन्हें प्रसिद्धी अपने एल्बमों गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग (2003) और द मसेकर (2005) से मिली। उनका अल्बम गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग छः बार प्लैटिनम प्रमाणित रह चूका है।दक्षिण जमैका, कुइंस में जन्मे जैक्सन ने बारह की उम्र में 1980 में ड्रग्स बेचने शुरू किए। ड्रग्स का धंधा छोड़ कर जब उन्होंने रैप में करियर करने की ठानी तब उन्हें 2000 में एक हादसे के दौरान नौ गोलियाँ मारी गई। अपने अल्बम गेस हू इज़ बैक? की 2002 में रिलीज़ के बाद उन्हें रैपर एमिनेम ने खोज निकला व इंटरस्कोप रेकॉर्ड्स में शामिल कर लिया। एमिनेम और डॉ॰ डरे की मदद से, जिन्होंने उनकी सबसे बड़ी पहली सफलता का निर्माण किया, जैक्सन विश्व के सर्वाधिक बिक्री वाले रैपरों में से एक बन गए। 2003 में उन्होंने जी-यूनिट रेकॉर्ड लेबल की स्थापना की जिसमें यंग बक, ल्योड़ बैंक्स और टोनी यायो जैसे रैपर शामिल है।
जैक्सन कई अन्य रैपरों के साथ झगड़ते रहे हैं जिनमे जा रुल, नास, फैट जो, जडकिस, कैम’रोन, पफ़ डैडी, रिक रोस और पूर्व जी-यूनिट सदस्य द गेम और यंग बक शामिल है। उन्होंने अभिनय क्षेत्र में भी अपना करियर शुरू किया है व 2005 में बनी खुद की जीवनी पर आधारित फ़िल्म गेट रिच ऑर डाय ट्राइंग से शुरुआत की व 2006 में बनी ईराक युद्ध पर आधारी फ़िल्म होम ऑफ़ द ब्रेव में भी कार्य किया है। उन्होंने इसके बाद 2008 में बनी फ़िल्म रायटियस किल में भी अभिनय किया।
50 सेंट
